27 Me PDA Sarkar
PDA का संकल्प : न्याय • सम्मान • विकास
सपा नेताओं ने दलित महासम्मेलन के लिए जनसंपर्क किया:आगरा के शाहगंज में नुक्कड़ सभा की, घर-घर जाकर लोगों को बुलाया
16 Nov 2026
आगरा के वार्ड 6 के शब्द साहनी नगर, शाहगंज में समाजवादी पार्टी ने दलित महासम्मेलन के लिए नुक्कड़ सभा की। नेताओं ने घर-घर जाकर लोगों को आमंत्रित किया।


सभा में एमएलसी डॉ. आकाश अग्रवाल ने कहा कि दलित सम्मेलन का मकसद समाज में भेदभाव खत्म करना और पीडीए की एकता मजबूत करना है।


शहर अध्यक्ष शब्बीर अब्बास और विनय अग्रवाल ने कहा कि यह लोकतंत्र, वोट और संविधान बचाने की लड़ाई भी है।


इसके बाद पुष्पांजलि धाम रोड, इंदिरा कॉलोनी, घास की मंडी, प्रकाश नगर, सब्जी मंडी रोड और रुई की मंडी में जनसंपर्क किया गया।


इस दौरान बबलू जाटव, सतीश चाहर, पूर्व पार्षद राहुल चौधरी, हुकुम सिंह, सोमेश गुप्ता, हिमांशु यादव, महावीर सिंह, दीपांशु कुलश्रेष्ठ और विमल मौजूद रहे।