अनुमति नहीं मिलने से सपा की साइकिल यात्रा रद्द:एसडीएम से आयोजक की बहस, बोलीं- प्रशासन ने नहीं दी स्पष्ट जानकारी
16 Nov 2026
सम्भल की चन्दौसी विधानसभा सीट पर शनिवार को समाजवादी पार्टी की प्रस्तावित विजय संकल्प साइकिल यात्रा नहीं निकल सकी। प्रशासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण कार्यक्रम रद्द करना पड़ा।
इसे लेकर यात्रा की आयोजक सपा नेत्री विमलेश कुमारी की एसडीएम से बहस हो गई। उन्होंने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए।
आरोप लगाया कि समय से आवेदन देने के बावजूद उन्हें अनुमति की स्थिति नहीं बताई गई और न ही आवेदन की रसीद दी गई।
2 नवंबर को दिया था अनुमति के लिए आवेदन
विमलेश कुमारी ने बताया कि 14 नवंबर को प्रस्तावित विजय संकल्प साइकिल यात्रा के लिए उन्होंने 2 नवंबर को एसडीएम कार्यालय में आवेदन दिया था। 3 नवंबर को आवेदन पर आख्या मांगी गई थी, लेकिन 14 नवंबर तक आख्या एसडीएम कार्यालय नहीं पहुंची। उनका आरोप है कि इस दौरान उन्हें न तो आवेदन की रसीद दी गई और न ही अनुमति को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी दी गई।
एसडीएम से मुलाकात के बाद कोतवाल से हुई बहस
विमलेश कुमारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे उन्होंने एसडीएम से मुलाकात की। इस दौरान एसडीएम ने सीओ से बातचीत में आख्या नहीं भेजे जाने की बात मानी। इसके बाद वह पत्र की रिसीविंग लेने कोतवाल के पास पहुंचीं।
उन्होंने आरोप लगाया कि कोतवाल ने पत्र लेने से इनकार कर दिया। कोतवाल का कहना था कि आख्या 12 या 13 नवंबर को ही भेज दी गई थी। इस पर विमलेश कुमारी ने प्रशासन के रवैये पर नाराजगी जताई।
बोलीं- अगली तारीख पर शांतिपूर्ण तरीके से निकालेंगे यात्रा
विमलेश कुमारी ने कहा कि वह संविधान और कानून में विश्वास रखती हैं। किसी भी नियम का उल्लंघन नहीं करना चाहतीं। समाजवादी पार्टी अब विजय संकल्प साइकिल यात्रा के लिए अगली तारीख तय करेगी। उस दिन शांतिपूर्ण तरीके से यात्रा निकाली जाएगी।