27 Me PDA Sarkar
PDA का संकल्प : न्याय • सम्मान • विकास
बिजली विभाग के बाबू पर भ्रष्टाचार के आरोप:सपा नेत्री ने उपजिलाधिकारी के जरिए डीएम से जांच की मांग की
28 Sep 2026
बिल्हौर में समाजवादी पार्टी की पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रचना सिंह गौतम ने बिजली विभाग के लिपिक जेनी सोनकर पर भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के आरोप लगाए हैं। उन्होंने चौबेपुर के विद्युत खंड में तैनात लिपिक पर उपभोक्ताओं को परेशान करने का भी आरोप लगाया है।

रचना सिंह ने बिल्हौर उपजिलाधिकारी के जरिए डीएम को एक पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने लिपिक के खिलाफ निष्पक्ष और तय समय में जांच कराने की मांग की है। साथ ही, उनका पटल बदलने, ट्रांसफर करने और दोषी पाए जाने पर विभाग की कार्रवाई करने को भी कहा है।

रचना सिंह का आरोप है कि लिपिक लंबे समय से एक ही जगह पर तैनात हैं। वे नए कनेक्शन, बिल सुधार, मीटर बदलने और बिजली जांच से जुड़े मामलों में उपभोक्ताओं से पैसे मांगते हैं।

वहीं, लिपिक जेनी सोनकर ने इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।