27 Me PDA Sarkar
PDA का संकल्प : न्याय • सम्मान • विकास
अयाना में सपा की PDA जन चौपाल का आयोजन:कार्यकर्ताओं से जुटने की अपील, जिला महासचिव होंगे मुख्य अतिथि
27 Sep 2026
समाजवादी पार्टी आज औरैया के अयाना में पीडीए जन चौपाल का आयोजन करेगी। यह कार्यक्रम अयाना स्थित राजमहल उत्सव गार्डन में दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कार्यकर्ताओं और लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है।

इस जन चौपाल में सदर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। एटा के जिला महासचिव भूपेंद्र सिंह प्रजापति मुख्य अतिथि होंगे। यहां क्षेत्र के लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं और मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

चौपाल का मकसद संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को समाज के विभिन्न वर्गों से सीधे जुड़ने का मौका देना है। जनसंपर्क के दौरान राजू मिश्रा, राजकुमार गौतम, अर्पित पोरवाल और रामरतन दोहरे जैसे पदाधिकारी भी मौजूद रहे।