27 Me PDA Sarkar
PDA का संकल्प : न्याय • सम्मान • विकास
नव नियुक्त सपा शहर उपाध्यक्ष सोमेश सिंह का स्वागत:पार्टी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया
12 Aug 2026
सासनी में समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष मदन मोहन उर्फ चिंकू शर्मा ने मंगलवार को नव नियुक्त शहर उपाध्यक्ष सोमेश सिंह का अपने प्रतिष्ठान पर स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान सभी ने संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया। पूर्व हाथरस विधानसभा प्रत्याशी राम नारायण काके ने कहा कि पार्टी संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है।

काके ने नवनियुक्त शहर उपाध्यक्ष सोमेश सिंह से पार्टी की नीतियों और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। वरिष्ठ नेता डॉ. राधेश्याम रजक ने कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ संगठन हित में कार्य करने की सलाह दी।

नगर अध्यक्ष मदन मोहन उर्फ चिंकू शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि सोमेश सिंह को दी गई नई जिम्मेदारी से नगर संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नवनियुक्त पदाधिकारी पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ पार्टी संगठन के लिए कार्य करेंगे।

नवनियुक्त शहर उपाध्यक्ष सोमेश सिंह ने सभी पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वह पूरी ईमानदारी से निर्वहन करेंगे और पार्टी को मजबूत बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।

इस अवसर पर पूर्व शहर अध्यक्ष हेमंत गौड़, जिला सचिव भूपेंद्र उपाध्याय, योगेश समाधिया, फौरन सिंह यादव, विकास पंडित, ओमप्रकाश पान वाले, नरेश कुमार दिवाकर, राजुल माहेश्वरी, प्रियांशु शर्मा, पिंटू दिवाकर, सुनील कुमार दिवाकर, योगेश शर्मा, रामकुमार गुड्डा पुजारी, पवन यादव, राजेश शर्मा, मोहम्मद इरशाद शाह सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।